बरियारपुर: अंचला अधिकारी के जनता दरबार में 13 में से 4 मामले का हुआ निष्पादन
शनिवार को 12:00 बजे सदर अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी अंजलि की अगुवाई में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में विभिन्न थानों से कुल 13 मामले आए जिसमें से 4 मामले का निष्पादन कर दिया गया शेष मामले का अगले आदेश में निष्पादन किया जाएगा। मौके पर विभिन्न थाना के थाना प्रतिनिधि एवं अंचल कर्मी उपस्थित रहे।