बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र में शनिवार शाम एक युवक की अचानक मौत से हड़कंप मच गया। मोहल्ला भूड़ कानूनगोयन निवासी 29 वर्षीय अंकित श्रीवास्तव पुत्र उमेशचंद्र श्रीवास्तव घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।