देवरी: गरंग टोला में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ठप, तार गिरने से ग्रामीण परेशान
Deori, Giridih | Apr 29, 2026 देवरी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम लगभग 6 बजे तेज आंधी और बारिश के कारण ग्राम गरंग टोला में बिजली व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई। तेज तूफान के दौरान पेड़ गिरने से पोल से बिजली का तार जमीन पर गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है हाई वोल्टेज बिजली तार जमीन पर गिरा है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।