छतरपुर नगर: देवपुर प्रथम में सीमांकन बदलने का आरोप, किसान ने पटवारी-आरआई पर रिश्वत लेकर पुश्तैनी जमीन हड़पने की कोशिश का लगाया आरोप
छतरपुर जिले के देवपुर गांव में एक किसान ने पटवारी और राजस्व निरीक्षक (आरआई) पर रिश्वत लेकर उसकी पुश्तैनी जमीन का सीमांकन बदलने का बुधवार की शाम 5 बजे आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि एक वर्ष पूर्व राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन कर पंचनामा दिया गया था, जिस पर पीड़ित किसान ने कलेक्टर से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।