खंडवा। पंधाना विधानसभा क्षेत्र के सिंगोट सहित आसपास के गांवों के लिए बहुप्रतीक्षित राजगढ़ भाम मध्यम सिंचाई परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। परियोजना के तहत खेतों तक पाइपलाइन कनेक्शन जोड़ने का कार्य तेज़ी से जारी है, वहीं कई गांवों में लाइनों में पानी छोड़कर सफल टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है। यह जानकारी सोमवार दोपहर 12 बजे की है