प्रतापगढ़ के डॉ सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में गुरुवार शाम 4 बजे वार्षिक समारोह 'क्रेनियां' का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ दिव्या मिश्रा ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह में ट्रेनी डॉक्टर्स ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिस पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए।कॉलेज परिसर में उत्सव का माहौलहै।