सुसनेर: इतवारिया में सुने मकान में चोरी की वारदात, पुलिस सुराग खंगालने में जुटी
इतवारिया में रहवासी इलाके से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहाँ बीती देर रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया। घर का पूरा परिवार किसी काम से शहर से बाहर गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने गोदरेज की अलमारी समेत पूरे घर का सामान खंगाल डाला। कमरे में चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा है। आज सुबह साढे 12 बजे पहुंची ओर जांच शुरू की।