संग्रामपुर: पराली की आग बनी आफत, ग्रामीणों और दमकल की तत्परता से संग्रामपुर में टला बड़ा हादसा
संग्रामपुर प्रखंड के दीदारगंज पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर बहियार में शनिवार सुबह करीब 10 बजे पराली जलाने से लगी आग ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। सुबह करीब 9 बजे अज्ञात लोगों द्वारा खेत में लगाई गई आग तेज पछुआ हवा के कारण तेजी से फैलने लगी और सहोडा बाबू टोला की ओर बढ़ गई। कुछ ही देर में लपटें अवधेश सिंह एवं त्रिलोचन सिंह के बगीचे तक पहुंच गईं, जिससे ग्रामीणो