हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर मंगलवार को तापमान 45 डिग्री पहुंचा, हीटवेव ने बढ़ाई परेशानी, नरमे की फसल पर खड़ा हुआ संकट
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में मंगलवार को गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया है। मंगलवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानकारी अनुसार आगामी बुधवार और गुरुवार को गर्मी और बढ़ने की संभावना है, जहां पर तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक पहुंच सकता है।