मोदनगंज: मोदनगंज अंचलाधिकारी के चालक की मौत के बाद प्रखंड और अंचल कार्यालय बंद रहा
मोदनगंज के अंचलअधिकारी के चालक के मौत के बाद शुक्रवार को पूरे दिन प्रखंड एवं अंचल कार्यालय बंद रहा। इस मौके पर 11:00 बजे प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें अंचल अधिकारी एवं बीडीओ समेत प्रखंड के कई कर्मी शामिल हुए। शोक सभा के बाद आंचल एवं प्रखंड कार्यालय में छुट्टी हो गई जिसके कारण लोगों का कामकाज भी बाधित रहा।