शहपुरा: कछारी के कन्या हाई स्कूल को सह शिक्षा में अपग्रेड कर छात्रों के प्रवेश को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
शहपुरा विकासखंड कछारी के कन्या हाई स्कूल में छात्रों को प्रवेश नहीं मिल रहा है और मजबूरी में छात्र धिरवन हाई स्कूल में पढ़ने को जा रहे हैं । दरअसल ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत करते हुए बुधवार दोपहर 3:30 बजे बताया कि गांव में कन्या हाई स्कूल संचालित है और कछारी सहित आधे दर्जन गांवों के छात्र धिरवन हाई स्कूल में अध्ययन करने जाना पड़ रहा है ।