बरेली: बरेली में कुल शरीफ में उमड़ा आस्था का सैलाब, दुआओं से गूंज उठा दरगाह परिसर, हजारों अकीदतमंद हुए शामिल
बरेली में कुत्बे ओलिया हज़रत जलालुद्दीन सरकार सय्यद शाहदाना वली रहमतुल्लाह अलैह के छोटे उर्स सत्तरवी शरीफ के पांचवें दिन दरगाह पर अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दिन की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई, जिसके बाद मज़ार-ए-मुबारक पर सलातो सलाम पेश किया गया। सुबह करीब 10:30 बजे हज़रात सय्यद बाबा के कुल शरीफ की फातिहा की रस्म अदा की गई। इस मौके पर सूफी रिज़वान रज़ा