रनिया थाने के सामने अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी।जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि टक्कर से युवक के शरीर के चीथड़े हो गए।मृतक युवक की अभी तक पहचान नही हो पाई है, पहचान हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।