जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, बजट घोषणाओं, नकारात्मक खबरों, ई-फाइल निस्तारण सहित अनेक मुद्दों पर विभागवार समीक्षा की गई।