बेगूसराय: बेगूसराय में दबंगों ने होटल में घुसकर होटल के मालिक एवं स्टाफ के साथ किया मारपीट वीडियो वायरल,
बेगूसराय में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला लाखो थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां उधार में कोल्ड ड्रिंक नहीं देने पर दबंगों ने होटल में घुसकर मालिक और कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी खुलेआम मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है,