धनौरा: गजरौला हाईवे पर तेज रफ्तार कार मैजी में घुसी, चालक घायल, हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार कठोर थाना क्षेत्र के गांव भरोडा निवासी सजवान पुत्र रिजवान अपनी कार लेकर मुरादाबाद की तरफ किसी काम से आया था। यहां से कम निपटने के बाद वह अपने गांव वापस जा रहा था। जैसे ही वह कार लेकर गजरौला हाईवे स्थित मोहल्ला नाईपुरा के पास पहुंचा तो आगे जा रही तेज रफ्तार मैजिक में उसकी कार घुस गई, इस घटना में सजवान गंभीर रूप से घायल हो गया।