विदिशा नगर: अरवरिया में बेकाबू आग से तबाही, फसल, मशीनें और घर जलकर राख
जिले के अरवरिया गांव में भीषण आग ने कुछ ही पलों में भारी तबाही मचा दी। खेतों में रखी गेहूं की फसल, हार्वेस्टर, ट्रैक्टर सहित लाखों-करोड़ों की संपत्ति जलकर राख हो गई। बुधवार शाम 6 बजे आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और कई घरों में रखा अनाज भी जल गया, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने खाद्यान्न संकट खड़ा हो गया है।