डीग: अधिक मास में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा, डीग क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए मार्ग बनाना चुनौती
अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के अवसर पर 17 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान देशभर से करोड़ों श्रद्धालु ब्रज मंडल की पवित्र परिक्रमा करेंगे। यह परिक्रमा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरती है, जिसमें राजस्थान का डीग क्षेत्र भी प्रमुख पड़ावों में शामिल है।