दीपावली पर्व को लेकर चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों और बाजारों में खरीदारी का उत्सव देखने को मिला। शनिवार देर शाम तक लोगों ने धनतेरस और दीपावली की जमकर खरीदारी की। बाजारों में दीया, तेल, सजावटी सामग्री, मिठाइयों, बर्तन, झाड़ू, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीददारी के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही। स्थानीय दुकानदारों के चेहरों पर रौनक साफ दिखाई