सिवनी: नगर पालिका चौक के पास दो कारों की भिड़ंत, दो लोग घायल
Seoni, Seoni | Apr 3, 2026 सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर पालिका चौक के पास दरमियानी रात एक सड़क हादसा सामने आया है। कोतवाली टीआई सतीश तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि तेज रफ्तार कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।