ग्वालियर गिर्द: गरिमा अभियान के तहत पुलिस ने स्पा सेंटर, मसाज पार्लर और होटल बार में की चेकिंग, कुछ युवक हिरासत में
शहर की महिला सुरक्षा शाखा ने सोमवार को बहोडापुर और सिटी सेंटर में दोपहर 1 बजे होटल स्पा सेंटर मसाज पार्लर सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर गतिविधियां चेक कीं. जिसमें फिलहाल कोई अनैतिक गतिविधि तो नहीं मिली लेकिन अनेक ठिकानों पर रिकॉर्ड मेंटेन नहीं मिला. पुलिस ने कुछ लोगों को स्पा केंद्र और मसाज पार्लर से पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लिया है.