नगर परिषद बनमनखी में शहरी विकास को गति देते हुए बुधवार को नगर परिषद की सभापति संजना देवी ने नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में एक साथ सात पीसीसी सड़क एवं दो नाला निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर नगर के कई वार्डों में लंबे समय से चली आ रही सड़क एवं जलनिकासी की समस्याओं से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई गई।