मण्डुवाडीह पुलिस ने वांछित शातिर चोर अजय मौर्या को गिरफ्तार किया, कब्जे से चोरी का एक लैपटॉप बरामद
थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित वांछित शातिर अभियुक्त अजय मौर्या पुत्र रामजतन मौर्या निवासी सरकारीपुरा थाना मण्डुवाडीह स्थायी पता कंदवा कादीपुर थाना रोहनिया को बनारस मण्डुवाडीह स्टेशन से प्लेटफॉर्म नं0-08 के बाहर खाली पड़े टैक्सी स्टैण्ड के परिसर के पेड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।