कोटकासिम: कोटकासिम व हरसोली मंडल में भाजपा की सक्रियता, SIR 2026 की प्रगति रिपोर्ट ली, 100 फ़ीसदी लक्ष्य पूरा करने की अपील की
भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारी को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को कोटकासिम एवं हरसोली मंडल में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। शनिवार दोपहर 2:00 बजे जिला महामंत्री अनूप यादव ने दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत बैठक ली। मुख्य रूप से SIR 2026 की प्रगति की समीक्षा की गई तथा मन की बात कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।