सीकर जिले में मंगलवार से मतदाता सूचियां के विशेष गहन पुणोरीक्षण का अभियान शुरू हो गया है। मंगलवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक बूथ लेवल ऑफिसर्स घर-घर जाकर परी गणना प्रपत्र भरवाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी मुकुल शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 4 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।