चतरा नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद आम निर्वाचन के नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन सेवंती देवी ने वार्ड संख्या आठ से वार्ड सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है।यह जानकारी शुक्रवार के पांच बजे दिया गया।