बाड़ी: भारली गांव में एक महिला पर उसके पति व ससुराल जनों ने की फायरिंग, 1 युवक हुआ घायल
Bari, Dholpur | Jan 12, 2025 मां के साथ जा रही महिला पर उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। घटना में एक युवक घायल हो गया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता है। दूसरों पर झूठे दुष्कर्म के आरोप लगवाकर पैसे वसूलता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। मामला धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र के भारली गांव का है।