बाड़ी: धनोरा में पुलिस ने 2 बदमाशों को अवैध हथियार और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया, 15 हजार की नगदी व चांदी के गहने भी बरामद
Bari, Dholpur | Jan 10, 2025 बाड़ी उपखंड की सदर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गवर्नमेंट पीजी कॉलेज बाड़ी के ठीक सामने से नहर किनारे जाने वाले धनोरा रोड से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से दो अवैध हथियार और चार जिंदा कारतूस के साथ हजारों की नगदी व चांदी के गहने मिले हैं। पुलिस दोनों बदमाशों के खिलाफ थाने पर मामला दर्ज करने के साथ पूछताछ में जुटी है।