सीतापुर: जनपद में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 20-21 एवं 22 जुलाई को होगी झमाझम बारिश
जनपद में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किए जाने के बाद सीतापुर जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 20-21 एवं 22 जुलाई को झमाझम बारिश होगी ऐसे में लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।