जबलपुर: गढ़ा: क्या सच में उड़ता है यह सांप? जबलपुर में रेस्क्यू के बाद एक्सपर्ट ने खोला बड़ा राज !!
जबलपुर के बेदी नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के बिजली मीटर के पीछे तीन फीट लंबा सांप दिखाई दिया, गढ़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले सत्यम केसरवानी के घर में यह सांप कच्ची दीवार की दरार में छिपने की कोशिश कर रहा था। इसे देखते ही परिवार में अफरातफरी मच गई। वहीं शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे तुरंत सूचना मिलने पर सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे मौके पर पहुंचे।