अनगड़ा: शिक्षा बैठक में विधायक शामिल
Angara, Ranchi | Apr 10, 2026 अनगड़ा प्रखंड के टाटी, सुरसू, जोन्हा, गुड़ीडीह और बरवादाग के सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की बैठक में सिल्ली विधायक अमित महतो शामिल हुए। बैठक में शिक्षा व्यवस्था सुधार, सुविधाओं और छात्रों की उपस्थिति पर चर्चा हुई। विधायक ने समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।