हिलसा: वार्ड संख्या 6, परवलपुर जामा मस्जिद में बकरीद पर मुस्लिम भाइयों ने की नमाज अदा, पुलिस रही मुस्तैद
Hilsa, Nalanda | May 28, 2026 बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार की सुबह परवलपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित जामा मस्जिद में मुसलमान भाइयों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नमाज अदा की। सुबह से ही मस्जिद परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नए परिधानों में नमाज अदा करने पहुंचे। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह एवं भाईचारे का माहौल देखने को मिला।