बटियागढ़: रजपुरा बस स्टैंड पर खड़ी बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक चालक हुआ घायल
रजपुरा बस स्टैंड पर खड़ी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी,देर रात घटना में बाइक सवार मुकेश पिता प्रीतम यादव उम्र 33 वर्ष निवासी नारायणपुरा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया,जंहा उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा बाइक सवार बस स्टैंड पर खड़ा हुआ था तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी,घटना की सूचना रजपुरा थाना पुलिस को दी गई है।