नवयुवक कांवरिया संघ करपी के युवक रविवार को दोपहर 12:00 बजे देवकुंड स्थित बाबा दूधेश्वर नाथ की मंदिर को सजावट करने रवाना हुए। काफी संख्या में शिव भक्त नाचते गाते देवकुंड प्रस्थान किए।कांवरिया सेवा संघ के संयोजक आनंद चंद्रवंशी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष नवयुवक संघ कारपी के द्वारा मंदिर की सजावट की जाती है।