Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

BANJAR बंजार विकास खण्ड की *ग्राम पंचायत तांदी की ग्राम सभा में सतत एवं समुदाय आधारित पर्यटन विकास पर महत्वपूर्ण चर्चा, जनहित से जुड़े प्रस्तावों को मिला व्यापक समर्थन* तांदी, बंजार (कुल्लू), 20 जुलाई 2026 ग्राम पंचायत तांदी में आयोजित ग्राम सभा में 200 से अधिक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्र की बीडीसी सदस्य श्रीमती भूमा देवी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। ग्राम सभा में जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन (JVTDA) के प्रतिनिधि ने समुदाय आधारित पर्यटन (Community-Based Tourism) की अवधारणा, उसके सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय महत्व तथा स्थानीय समुदाय की भूमिका पर विस्तृत प्रस्तुति दी। चर्चा के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि पर्यटन का विकास तभी सार्थक है जब उससे स्थानीय लोगों को रोजगार एवं आजीविका के अवसर प्राप्त हों, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित हो तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित रहे। JVTDA ने ग्राम सभा के समक्ष जिभी घाटी में जिम्मेदार एवं सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। इन प्रस्तावों में पंचायत क्षेत्र में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण एवं अवैध पार्टी संस्कृति पर प्रभावी नियंत्रण, सभी व्यावसायिक पर्यटन इकाइयों को संगठित ठोस अपशिष्ट (कचरा) प्रबंधन प्रणाली से जोड़ना, वन विभाग एवं पंचायत के सहयोग से प्रमुख पर्यटन स्थलों पर नियोजित वेंडिंग ज़ोन विकसित करना, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए पार्किंग व्यवस्था को अनिवार्य बनाना तथा बढ़ते पर्यटन दबाव को देखते हुए जिभी घाटी में स्थायी पुलिस चौकी अथवा पुलिस बल की स्थापना हेतु राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजना प्रमुख रहे। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने इन विषयों पर गंभीरता से चर्चा की तथा इस बात पर सहमति व्यक्त की कि पर्यटन विकास का मॉडल स्थानीय समुदाय, पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था के बीच संतुलन स्थापित करने वाला होना चाहिए। JVTDA ने ग्राम पंचायत, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि जनसहभागिता के माध्यम से जिभी घाटी को हिमाचल प्रदेश में जिम्मेदार, सुरक्षित एवं सतत पर्यटन का एक आदर्श मॉडल बनाया जा सकता है। जारीकर्ता: कार्यालय जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन (JVTDA)

Kullu, Kullu | Jul 20, 2026
BANJAR बंजार विकास खण्ड की *ग्राम पंचायत तांदी की ग्राम सभा में सतत एवं समुदाय आधारित पर्यटन विकास पर महत्वपूर्ण चर्चा, जनहित से जुड़े प्रस्तावों को मिला व्यापक समर्थन* तांदी, बंजार (कुल्लू), 20 जुलाई 2026 ग्राम पंचायत तांदी में आयोजित ग्राम सभा में 200 से अधिक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्र की बीडीसी सदस्य श्रीमती भूमा देवी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। ग्राम सभा में जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन (JVTDA) के प्रतिनिधि ने समुदाय आधारित पर्यटन (Community-Based Tourism) की अवधारणा, उसके सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय महत्व तथा स्थानीय समुदाय की भूमिका पर विस्तृत प्रस्तुति दी। चर्चा के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि पर्यटन का विकास तभी सार्थक है जब उससे स्थानीय लोगों को रोजगार एवं आजीविका के अवसर प्राप्त हों, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित हो तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित रहे। JVTDA ने ग्राम सभा के समक्ष जिभी घाटी में जिम्मेदार एवं सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। इन प्रस्तावों में पंचायत क्षेत्र में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण एवं अवैध पार्टी संस्कृति पर प्रभावी नियंत्रण, सभी व्यावसायिक पर्यटन इकाइयों को संगठित ठोस अपशिष्ट (कचरा) प्रबंधन प्रणाली से जोड़ना, वन विभाग एवं पंचायत के सहयोग से प्रमुख पर्यटन स्थलों पर नियोजित वेंडिंग ज़ोन विकसित करना, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए पार्किंग व्यवस्था को अनिवार्य बनाना तथा बढ़ते पर्यटन दबाव को देखते हुए जिभी घाटी में स्थायी पुलिस चौकी अथवा पुलिस बल की स्थापना हेतु राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजना प्रमुख रहे। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने इन विषयों पर गंभीरता से चर्चा की तथा इस बात पर सहमति व्यक्त की कि पर्यटन विकास का मॉडल स्थानीय समुदाय, पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था के बीच संतुलन स्थापित करने वाला होना चाहिए। JVTDA ने ग्राम पंचायत, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि जनसहभागिता के माध्यम से जिभी घाटी को हिमाचल प्रदेश में जिम्मेदार, सुरक्षित एवं सतत पर्यटन का एक आदर्श मॉडल बनाया जा सकता है। जारीकर्ता: कार्यालय जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन (JVTDA) - Kullu News