नागौद: नागौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अवैध शराब व फर्जी दस्तावेज प्रकरण के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Nagod, Satna | Jun 17, 2026 मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम रहिकवारा तिराहा पर सफेद रंग की स्कॉर्पियो (क्रमांक CG 07 AN 4500) को घेराबंदी कर रोका गया। वाहन में 06 पेटी देशी शराब (कुल 54 लीटर, कीमत लगभग ₹18,000) बरामद की गई। वाहन चालक एवं एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए।जांच के दौरान यह पाया गया कि वाहन से संबंधित किरायानामा एवं दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार किए गए थे।