ब्यावरा शहर के पुराना बस स्टैंड पर संविधान दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी ब्यावरा मंडल के द्वारा बुधवार को दोपहर 2:00 बजे करीब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय जगताप, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह, मंडल अध्यक्ष राजू यादव, गोपाल जाटव, गोपाल बादशाह सहित अन्य उपस्थित रहे।