कांके: रांची के देशावली सरना स्थल में की गई पूजा-अर्चना
Kanke, Ranchi | Mar 20, 2026 देशवली सरना स्थल हरमू में हरमू मौजा के पाहन बाहा तिग्गा, पईनभोरा दशरथ बेक , महतो सुमित गाड़ी की अगुवाई में सरहुल पूजा की गई। पूजा में हरमू मौजा के सभी टोलों से सैकड़ों सरना श्रद्धालु भाग लिये। सरना की परिक्रमा कर पूजा की शुरुआत हुई। इसके बाद झंडा बदली कर नया झंडा स्थापित किया गया। पाहन के द्वारा सरई फूल से सरना में पूजा की गई। सरना में पूजा के दौरान नए फल फूल यथा कटहल, जोकी, डहू, पुटकल आदि को भी चढ़ाया गया।