नावकोठी: नाले की पानी के निकासी अवरुद्ध किए जाने को लेकर बखरी एसडीओ को ज्ञापन, विष्णुपुर में ग्रामीणों में आक्रोश
गंदे पानी के निकास को अवरोध किए जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने बखरी एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की गुहार लगाई है। विष्णुपुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 और 3 के सार्वजनिक नाले से गांव के लोगों के घरों से निकलने वाले गंदे पानी का निकास वार्ड नंबर 2 स्थित गढे में पानी के प्रवाह को स्थानीय लोगों के द्वारा रोके जाने से लोगों में आक्रोश है।