सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले भर में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के तहत सुप्पी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान एक टेम्पो तथा दो चोरी की मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में 180 लीटर नेपाली शराब बरामद किया गया है।