मांझी: तेज आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, प्रभावित हुए शादी समारोह
Manjhi, Saran | Apr 30, 2026 मांझी प्रखंड में बुधवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ हुई जोरदार बारिश ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ गिर गए जिससे आवागमन बाधित हो गया। वहीं बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह चरमारा गई। करीब 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। गुरुवार को करीब 1:30 बजे तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी थी। कर्मी लगातार प्रयास में जुटे हैं।