गोंडा में RPF की हिरासत में मृत युवक संजय सोनकर की PM रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गुरुवार 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार, जांच के लिए बिसरा लैब भेजा गया है। संजय सोनकर मोतीगंज क्षेत्र के किनकी गांव का निवासी था। 4 नवंबर को RPF ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामला जांच के अधीन है।