महसी: कोरहवा मुंसारी के पास घाघरा नदी में नहाने गए 3 युवक डूबे, NDRF व गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी
हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम कोरहवा मुंसारी के पास बुधवार दोपहर घाघरा नदी में नहाने गए तीन युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। डूबने वालों में गोलू जायसवाल, सूरज जायसवाल निवासी टिकोरा मोड़ तथा मोहित यादव निवासी दहाव बेडनापुर थाना कोतवाली देहात शामिल हैं। सूचना मिलते ही हरदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की।