लोहरदगा: आंजनधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत समेत हजारों श्रद्धालु महोत्सव में शामिल
भगवान हनुमान की जन्मस्थली के रूप में विख्यात आंजनधाम में सोमवार दोपहर लगभग 1:30 बजे भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। युवा दिवस के अवसर पर आयोजित एक शाम आंजनधाम महोत्सव”मे भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा धाम परिसर जय बजरंगबली और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।