चौपारण: हजारी धमना में आयोजित टीपी रंजीत नंदकिशोर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, आरागारो ने भट्टबीघा को हराया
हजारी धमना में आयोजित टीपी रंजीत नंदकिशोर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न हो गया ।फाइनल मुकाबले में आरागारो की टीम ने भट्टबीघा को 2--- 0 से हराकर किताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल बरही विधायक मनोज यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक और शारीरिक मजबूती के लिए जीवन में खेल बहुत ही जरूरी है।