शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम मानकपुर निवासी मनीष जाटव अपने परिवार के साथ आज सोमवार दोपहर 2 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। मनीष जाटव ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले प्रहलाद जाटव के पुत्र विक्की जाटव ने उनके पिता लालहंस जाटव को जानबूझकर वाहन से कुचल दिया था। इस मामले की रिपोर्ट सिरसौद थाने में दर्ज कराई गई थी।