पांकी: सगालीम में बारिश से दलितों का घर डूबा, स्कूल में ठहरने की व्यवस्था की गई, सीओ ने लिया जायजा
Panki, Palamu | Jul 16, 2025 पांकी प्रखंड के सगालीम में बुधवार को बारिश से कई दलितों का घर डूब गया है। घर में रखें सारे सामान पानी के तेज बहाव में बह गये। हालांकि स्थानीय लोगों के सहयोग से घर के अंदर से कुछ समान बाहर निकाल कर सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया गया। यह स्थिति आहार के टूटने के कारण बनी। लगातार हो रही बारिश के कारण सगालीम बाजार पेट्रोल पंप के सामने एक आहार टूट गया।