पांकी: ढूब पंचायत के बरवाडीह गांव में वज्रपात से महिला की मौत, बकरी चराने निकली थी
Panki, Palamu | Jul 14, 2025 पांकी प्रखंड क्षेत्र में वज्रपात से अधेड़ महिला की मौत हो गयी। ढूब पंचायत के बरवाडीह गांव में यह घटना हुई। वज्रपात से 56 वर्षीया महिला सावित्री देवी पति शिवनाथ साव की मौत हो गयी। इस घटना से गांव में मातम का माहौल बन गया है। घटना सोमवार शाम 4 बजे के आस पास हुई। महिला बकरी चरा रही थी। अचानक बारिश होने लगी। बारिश के पानी से बचने के लिए महुआ के पेड़ के नीचे थी l