पांकी: हक, अधिकार व मानदेय को लेकर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि गोलबंद, पांकी प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना
Panki, Palamu | Jul 14, 2025 त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पांकी प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों ने सोमवार दोपहर 4 बजे तक प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष सरकार से अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड के कर्पूरी ठाकुर चौक से की गई, जहां जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तख्ती लिए एवं पैदल मार्च कर इंकलाब जिंदाबाद नारे लगाए l