नानपारा: नानपारा बंजारन टांडा पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
नानपारा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक समीर अपने पीछे एक साल का बेटा छोड़ गया है। हादसा नानपारा-शिवपुर मार्ग पर बंजारन टांडा स्थित पेट्रोल पंप के सामने दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। ईंटों से लदी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने समीर की बाइक को जोरदार टक्कर मारी